Breaking News

सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का चक्काजाम

बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन गुरुवार को और तेज हो गया। पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने अब खाजूवाला कस्बे में चक्काजाम शुरू कर दिया है। किसानों के आह्वान पर खाजूवाला का बाजार भी बंद है। कई प्रमुख मार्गों पर किसानों के धरने और चक्काजाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। किसानों ने खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहे सहित मुख्य मार्गों पर चक्काजाम कर दिया। चक-ढाणियों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि फसलों के पकाव के समय सिंचाई पानी की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है।

No comments