Breaking News

हाईवे पर ड्राइवरों को मिलावटी डीजल बेचने वाला गिरफ्तार

उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने 2 हजार लीटर मिलावटी डीजल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे पर वाहन चालकों को इसे बेचता था। इसके लिए मिनी ट्रक में पंप, मोटर और टैंक भी बनाया हुआ था। थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डाकन कोटड़ा टोल नाके के आगे सांवरिया होटल पर खड़े एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के पीछे बॉडी के अंदर तेल भरने की मोटर और पंप बनाया हुआ था।

No comments