फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कथित फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दंतेवाड़ा जिले का निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र हासिल किया था। बाद में इन्हीं प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल सीआईएसएफ भर्ती प्रक्रिया में किया और नौकरी हासिल करने में सफल रहा।

No comments