ओपीडी 3352 पार, अस्पताल ओवरलोड
बाड़मेर जिले में मौसमी बीमारियों का कहर जारी है। वायरल बुखार, सांस की तकलीफ और अस्थमा के अटैक ने स्वास्थ्य तंत्र की सांसें फुला दी हैं। हालत यह है कि सोमवार का हाफ-डे होने के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी 3352 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि इस महीने के महज 21 दिनों में 74,712 मरीज इलाज करा चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में पीएचसी-सीएचसी पर डॉक्टरों नहीं होने से अस्पताल ओवरलोड चल रहा है।
मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बैरवा ने बताया कि 15 से 20 दिन खांसी, वायरल के साथ सीओपीडी के मरीज बढ़े। कोविड के बाद की शारीरिक इम्युनिटी में आई गिरावट और मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण वायरल फीवर के बाद की खांसी 15 से 20 दिन तक लंबी खिंच रही है।

No comments