Breaking News

कोटा होकर चलने वाली पुणे-जयपुर स्पेशल ट्रेन अब हुई रेगुलर

पुणे से जयपुर के बीच कोटा होकर चलाई जा रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब अक्टूबर 2026 से स्थाई रूप से चलेगी. पुणे के खड़की स्टेशन से यह ट्रेन 11 अक्टूबर को अपना पहला फेरा करेगी, जबकि ढहर के बालाजी से ट्रेन 12 अक्टूबर को चलेगी. इस नई ट्रेन से दिवाली व फेस्टिवल सीजन के अवसर पर यात्रियों को फायदा होगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इसे स्थायी करने की घोषणा अप्रैल महीने में की गई थी. अब इस ट्रेन का वीकली एक्सप्रेस के रूप में रेगुलर संचालन अक्टूबर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं.

No comments