एमडी मेफेड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार, 46.79 ग्राम नशा बरामद
जोधपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 46.79 ग्राम अवैध एमडी मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ऋतु वेन्यू गार्डन, पाल बालाजी के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 46.79 ग्राम अवैध एमडी मेफेड्रोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई।

No comments