वी 4 और भारत के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर
मध्य यूरोपीय देशों के वाइशेग्राद समूह और भारत के विदेश मंत्रियों की सोमवार रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पहली बैठक हुई। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ स्लोवाक, पोलैंड, चेक गणराज्य और हंगरी के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक स्लोवाकिया की वी 4 अध्यक्षता में हुई। मंत्रियों ने भारत और वी 4 के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

No comments