Breaking News

संत शिरोमणि बालाजी गुरुकुल धाम का आठवां वार्षिक उत्सव शुरू

श्रीगंगानगर के सद्भावना नगर स्थित संत शिरोमणि श्री बालाजी गुरुकुल धाम का आठवां वार्षिक उत्सव सोमवार को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर से रवाना हुई यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा बालाजी धाम पहुंची, जहां सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। सेवादार मनोहर लाल धींगड़ा ने बताया कि 22 से 26 सितंबर तक अखंड राम नाम जाप होगा, जिसका समापन 26 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा।

No comments