Breaking News

अग्र सेवा समिति ने गौवंश को 2400 किलो चारा और पक्षियों को 50 किलो दाना खिलाया

श्रीगंगानगर में अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति एवं महिला अग्र सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में 'कामधेनु वंदन-जीव दया प्रकल्पÓ आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि गौवंश को 2400 किलो हरा चारा और 51 किलो लड्डू गुड़ खिलाया गया। इसके बाद परिंदा विहार में पक्षियों को 50 किलो दाना-चुग्गा खिलाया गया। समिति सदस्यों ने समाज व राष्ट्र की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

No comments