Breaking News

जोधपुर में रेलवे क्रॉसिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंची कार

जोधपुर में एक कार रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पास के ट्रैक से गुजर रही ट्रेन को रोकना पड़ा। मामला महामंदिर थाना क्षेत्र के कालवी प्याऊ रेलवे फाटक का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर खड़ी कार को हटाया। जानकारी के अनुसार बीजेएस इलाके में एक महिला कार लेकर जा रही थी। इसी दौरान कार बाइक से टकरा गई। कार सवार महिला घबरा गई और क्रॉसिंग पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए ट्रैक पर जा पहुंची।

No comments