चित्तौडग़ढ़ में कवि सम्मेलन में भड़के शैलेश लोढ़ा
मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में शुरू हुए तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी मेले की पहली रात कविता, हास्य और व्यंग्य के रंग में रंगी रही। मेले के तहत अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में देश के चर्चित कवियों ने देर रात तक अपनी रचनाएं सुनाकर श्रद्धालुओं और श्रोताओं को बांधे रखा।
कार्यक्रम के अंत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कवि शैलेश लोढ़ा ने मंच से रिकॉर्डिंग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि कवि सम्मेलन सामने बैठकर सुनने की चीज है, कैमरे में रिकॉर्ड कर बाद में देखने की नहीं। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कैमरे बंद करवा दिए गए।

No comments