अयोध्या में सुनियोजित चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही है कार्रवाई : कांग्रेस
कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावे चोरी के मामले में तीन महीने बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं होने को सरगनाओ को बचाने की कोशिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें एसआईटी के नाम पर बड़े चोरों को बचाने की कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में जांच शुरू हुए तीन महीने पूरे होने में सिर्फ तीन दिन शेष हैं लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है।

No comments