राजस्थान की 5 हजार सरकारी स्कूलों में खुलेंगे विज्ञान क्लब
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई को प्रयोगात्मक बनाने के लिए 5 हजार स्कूलों में विज्ञान क्लब खोलने की तैयारी है। इनमें स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और पीएमश्री स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है। अब तक 1100 से ज्यादा विज्ञान क्लब रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं।
इन क्लबों में विद्यार्थियों को किताबों और परिभाषाओं तक सीमित रखने के बजाय स्ञ्जश्वरू गतिविधियों, प्रयोगात्मक कार्यशालाओं और लाइव प्रोजेक्ट्स के जरिए विज्ञान सिखाया जाएगा। क्लब बनाने के लिए स्कूल संस्था प्रधान या प्रधानाचार्य को आवेदन करना होगा, जिसके सत्यापन के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग रजिस्ट्रेशन जारी करेगा।

No comments