जयपुर में हरे कृष्णा मार्ग पर जेडीए का नया प्रयोग पहले ही दिन फेल
जेडीए ने यू-टर्न इस दावे के साथ शुरू किया कि वाहन चालकों को बार-बार सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा, ट्रैफिक सरपट दौड़ेगा, लेकिन पहले ही दिन यू-टर्न ने रफ्तार की जगह उलझन परोस दी। जगतपुरा के हरे कृष्णा मार्ग पर शुरू यू-टर्न प्रयोग को लेकर जेडीए ने पिछले कई दिनों से तैयारियां की थीं, फिर भी सोमवार को यू-टर्न पर कंटेनर फंस गया। उसे घुमाते समय दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जैसे-तैसे कंटेनर तो निकल गया, लेकिन यू-टर्न व्यस्था की पोल खोल गया। इस दौरान पीछे आ रहे वाहनों को रोकना पड़ा और तैनात गार्डों ने कुछ वाहनों को सीधे आगे भेजा।

No comments