Breaking News

गोगामेड़ी मेले में दशमी के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़:हजारों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से पहुंच रहे

उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले में दशमी के बाद अब स्थानीय श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों से हजारों लोग गोगामेड़ी पहुंच रहे हैं। ये श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अपने निजी वाहनों से मेले में आ रहे हैं। स्थानीय भीड़ बढऩे से दुकानदारों की बिक्री भी बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ दिख रही है। मंगलवार को भी गोगामेड़ी में स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। गोगाजी मंदिर और गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।

No comments