अब लपटों के बीच घुसेंगे दमकलकर्मी, मिले हाईटेक एयरबैग और फायर सूट
जयपुर के पुरोहितजी का कटला में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन तंत्र को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में दमकल संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नगर निगम की फायर शाखा को अत्याधुनिक जीवनरक्षक और आपदा राहत उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों में फायर एयर बैग और फायर एंट्री सूट प्रमुख हैं।
नए फायर एंट्री सूट मिलने से दमकलकर्मी आग की लपटों और अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में अपेक्षाकृत सुरक्षित तरीके से प्रवेश कर सकेंगे। इससे आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मदद मिलेगी।

No comments