Breaking News

राजस्थान में अब नहीं बरसेंगे बदरा

राजस्थान में मानसून की विदाई का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बीकानेर संभाग के साथ जयपुर संभाग के कुछ इलाकों से भी मानसून की विदाई हो गई। इसी बीच प्रदेश में बारिश का दौर लगभग थम गया है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी-उमस बढऩे लगी है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मानसून की विदाई का सिलसिला भी आगे जारी रहने की संभावना है।

No comments