Breaking News

सिंचाई पानी को लेकर आंदोलन तेज, 4 मंडियां बंद

राजस्थान के बीकानेर के खाजूवाला और आसपास के इलाकों में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है. जिले की 4 मंडियां आज बंद हैं. व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है. वहीं, देर रात तक चीफ इंजीनियर के साथ चली वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसानों का गुस्सा और बढ़ गया है. इसलिए 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान किया गया है. किसानों के आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां बंद रखी गई हैं. धान मंडी से लेकर बाजारों तक कई दुकानों के शटर बंद नजर आए. किसानों की मुख्य मांग रबी की फसल के लिए सिंचाई पानी का स्थाई रेगुलेशन करने की है.

No comments