ऋषिकेश जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 7 फेरे बढ़े
अक्टूबर और नवंबर में आने वाले त्योहारों के दौरान ट्रेन में सीट मिलना हमेशा बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में चित्तौडग़ढ़ के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।
पहले यह ट्रेन तय अवधि तक ही चलनी थी, लेकिन अब इसमें सात अतिरिक्त ट्रिप जोड़ दिए गए हैं। इसका सीधा फायदा चित्तौडग़ढ़ समेत पूरे मेवाड़ क्षेत्र के उन यात्रियों को मिलेगा जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा की ओर यात्रा करते हैं। अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी और त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ का दबाव भी कुछ कम होने की उम्मीद है।

No comments