Breaking News

हवाई सफर होगा महंगा! लगातार दूसरी बार बढ़ा एटीएफ का दाम

हवाई सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. सितंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ का दाम 6,280 रुपये बढ़कर 1,21,280 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 1,15,000 रुपये था. फ्यूल महंगा होने से एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है और इसका असर उनके कुल ऑपरेशनल खर्च पर पड़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के किराए पर भी बढ़ोतरी का दबाव बन सकता है.

No comments