स्कूल में तोडफ़ोड़, दो दिन में दूसरी वारदात: सख्त कार्रवाई की मांग
अजमेर के अरांई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर तोडफ़ोड़ की है। बदमाशों ने स्कूल के कमरों के ताले तोड़े और लाइब्रेरी में रखी पुस्तकों को बिखेर दिया। कंप्यूटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्कूल में रखा अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया।
यह घटना दो दिन के भीतर दूसरी बार हुई है। इससे पहले भी असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर कमरों के ताले तोड़े थे और तोडफ़ोड़ की थी। पिछली घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने अरांई पुलिस को लिखित रिपोर्ट भी दी थी।

No comments