Breaking News

एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी पिकअप, 6 की मौत:खाटू श्याम से लौट रहे थे, 14 घायल

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, तब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी, जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। 14 गंभीर घायल है, जिन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

No comments