राजस्थान के आईपीएस अमित बुडानिया के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। फतेहपुर सीओ नोपाराम भाकर ने बताया कि सीतसर, झुंझुनूं निवासी महावीर प्रसाद जाट कार से कस्बे से मंडावा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सदीनसर गांव के पास फतेहपुर- रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार का टायर फट गया। कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रोले से जा भिड़ी, जिससे कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

No comments