सितंबर की शुरुआत के साथ ही लगा महंगाई का डबल झटका
1 सितंबर से नए महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी के जीवन से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव हो चुका है। अब 1 सितंबर से यदि कोई व्यक्ति अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का लेट फाइन भरना होगा।
तेल कंपनियों ने हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन किया है। 1 सितंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। मुंबई और आसपास के इलाकों में खुले दूध के दाम में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया है।

No comments