रेलवे-स्टेशन पर 16 ट्रेनों की जांच; 236 बेटिकट यात्री पकड़े
रेलवे ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ दौसा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की। जयपुर मंडल के अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष फोट्र्रेस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 236 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने एक लाख 50 हजार 225 रुपए का राजस्व अर्जित किया।
इस दौरान मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक वोराराम के नेतृत्व में 23 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 11 आरपीएफ कर्मियों की टीम ने दौसा रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न ट्रेनों में व्यापक जांच की।

No comments