Breaking News

जयपुर से मुंबई के लिए आज से 3 नई फ्लाइट्स

जयपुर से मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से बड़ी राहत शुरू हो गई है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई रूट पर तीन नई फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी। अभी तक इस रूट पर 5 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। नई फ्लाइट्स शुरू होने से खासतौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स और मुंबई से जयपुर आने-जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग समय पर फ्लाइट का विकल्प मिलेगा। इनमें देर रात, सुबह और शाम की फ्लाइट शामिल हैं।

No comments