Breaking News

टायर बदल रहे ट्रेलर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

फलोदी में आऊ के पास भारतमाला सड़क पर एक सड़क हादसा हो गया। रामनगर की सरहद में टायर बदलते समय सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेलर के खलासी देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टाइल्स से भरा एक ट्रेलर गुजरात से पंजाब की ओर जा रहा था। भारतमाला सड़क पर इस ट्रेलर का टायर पंचर हो गया था। इसके बाद ड्राइवर और खलासी ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी।

No comments