Breaking News

नलकूप के गड्ढे में धंसी कार:ग्रामीणों की सुरक्षा इंतजाम करने की मांग

फलोदी के आऊ के श्रीराम चौक पर बरसाती पानी निकालने के लिए बनाए गए नलकूप में बारिश के बाद पानी से भरे गड्ढे में एक गाड़ी फंस गई। गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत ने बरसाती पानी निकालने के लिए कुछ समय पहले यहां नलकूप खुदवाया था। इसके आसपास की मिट्टी धंसने के कारण धीरे-धीरे गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढे की मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।

No comments