जोधपुर में होगा तीन दिन अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन
जोधपुर में गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोध पीठ की ओर से तीन दिन अंतरराष्ट्रीय पर्यवारण सम्मेलन खेजड़ली में आयोजित किया जाएगा। 20 से 22 सितंबर तक होने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर के जलवायु एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे।
इसमें मुख्य अतिथि व की-नोट स्पीकर 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली आईपीसीसी टीम के मुख्य लेखक और यूएन वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. कार्लोस अलोंसो नोब्रे होंगे।

No comments