Breaking News

बारिश के बाद घना कोहरा छाया, तापमान गिरा

अलवर के बानसूर क्षेत्र में हुई बारिश के बाद आज शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही वातावरण में नमी बनी रही और कई जगह ओस की बूंदे भी गिरीं। सुबह के समय कोहरे के कारण कुछ देर तक आसपास के क्षेत्र में दिखना भी कम रहा। ग्रामीण इलाकों में खेतों और सड़कों पर कोहरे की चादर नजर आई। बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दिनों क्षेत्र में बाजरे की फसल की कटाई का काम चल रहा है। कई किसानों ने बाजरे की फसल काटकर खेतों में ही सुखाने के लिए डाल रखी है।

No comments