Breaking News

खाद के लिए 5 घंटे से किसान लाइन में लगे:बोले- जितनी खाद चाहिए उनकी नहीं मिल रही

पाली की सब्जी मंडी सहकारी समिति के बाहर आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से किसान डीएपी खाद लेने के लिए कतार में लगे रहे। किसानों का कहना है कि बुवाई के लिए जितनी खाद की जरूरत है, उतनी नहीं मिल रही है। एक आधार कार्ड पर 50 किलो के 5 कट्टे डीएपी दिए जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि बाजार में खाद महंगी मिल रही है और मिलावटी खाद की भी चिंता बनी रहती है। किसान प्रकाश मेघवाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह खाद लेने के लिए लाइन में लगा है। वह गुरुवार को भी खाद लेने आया था, लेकिन खाद नहीं मिली।

No comments