Breaking News

आधा बीघा जमीन को लेकर चली लाठी-फरसी

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेरी खुर्द गांव में आधा बीघा जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-फरसी चली और पथराव हुआ। इस जंग में एक महिला सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलवर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि विवादित आधा बीघा जमीन को लेकर उसके पास कोर्ट की डिक्री है। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष के नेतराम और उसके परिजनों ने जबरन खेत जोत लिया।

No comments