गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाडिय़ों ने पाया काबू
नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एफ-463 स्थित एक गारमेंट कंपनी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कंपनी की इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। आग की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई।

No comments