जजों के खिलाफ गुमनाम शिकायतें करने वाले बिल्डर्स को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुप्रीम कोर्ट में जजों एमिकस क्यूरी और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतें की गईं। चीफ जस्टिस ने इन शिकायतों को बड़ी गंभीरता से लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कई रियल एस्टेट कंपनियों और बिल्डरों पर सबवेंशन स्कीम का गलत इस्तेमाल करने, घर खरीदारों को धोखा देने, प्रोजेक्ट में देरी करने और निवेश किया गया पैसा वापस करने से इनकार करने के लिए सख्ती बरती, इसके बाद ही ये मामला सामने आया है।
बिल्डरों के खिलाफ जांच शुरू होने के बाद से ही जजों के खिलाफ गुमनाम शिकायतें आने लगीं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को फटकार लगाई। बेंच ने कहा, 'हम इन शिकायतों की सीबीआई जांच का आदेश देंगे ताकि पता चल सके कि इनके पीछे कौन है।Ó

No comments