Breaking News

गुलाबी नगर में अब 3 चौराहे होंगे 'सिग्लन फ्री'

जयपुर के जगतपुरा इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. जयपुर विकास प्राधिकरण हरे कृष्णा मार्ग यानी महल रोड के तीन प्रमुख चौराहों को सिग्नल फ्री करने जा रहा है. नई व्यवस्था में वाहनों को रेड सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा. जेडीए ने 21 सितंबर से इन तीनों चौराहों पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए सात यू-टर्न स्ट्रक्चर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है. जेडीए के मुताबिक इसका उद्देश्य चौराहों पर वाहनों की लगातार आवाजाही बनाए रखना है. साथ ही सिग्नल पर लगने वाले इंतजार को खत्म करना है.

No comments