भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग
खैरथल जिले के भिवाड़ी रामपुरा मुंडाना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आज शुक्रवार की अलसुबह एक उद्योग इकाई में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग रितेश इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में लगी है. फैक्ट्री में प्लास्टिक का दाना बनाने का काम किया जाता है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
भिवाड़ी दमकल इंचार्ज राजू खान ने बताया कि रितेश इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची. आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

No comments