Breaking News

राजस्थान में आज मानसून की 'विदाई बारिश'

राजस्थान में मानसूनी सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन जाते-जाते मानसून प्रदेश के कई हिस्सों को तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज 18 सितंबर को भी राज्य के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके साथ ही राज्य से मानसून की आधिकारिक विदाई के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी।

No comments