पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर
सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होते ही उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है. बर्फ की इस सफेद चादर ने पहाड़ों को अपने आगोश में ले लिया है.
केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

No comments