आईफोन 18 प्रो के लिए जबरदस्त दीवानगी, एपल स्टोर के बाहर रात से ही लगी लंबी लाइन
आईईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ग्राहक रात से ही कतार में खड़े होकर नए मॉडल को सबसे पहले खरीदने का इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह जल्दी से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। मुंबई में एक ग्राहक ने कहा कि हम पूरी रात यहां खड़े रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। हमारे पास बारकोड नहीं है, फिर भी हम लाइन में खड़े हैं।

No comments