पालिका अध्यक्ष विनय तनेजा ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार
श्रीकरणपुर नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय तनेजा ने शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, प्रियंका बेलान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन पपनेजा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान तनेजा का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने नगरपालिका क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

No comments