Breaking News

55 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी निकली

पंचायत चुनाव को लेकर रायसिंहनगर पंचायत समिति क्षेत्र की 55 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। यह प्रक्रिया उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही कई संभावित प्रत्याशियों के चेहरे खिले, जबकि कुछ उम्मीदवारों की चुनावी तैयारियों पर असर पडऩे की चर्चाएं शुरू हो गईं। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उपखंड अधिकारी पूनम चंद, तहसीलदार दर्शना तथा पंचायत समिति विकास अधिकारी छगना राम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments