शिव मंदिर ट्रस्ट ने एक साल में रोजाना 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन
श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती स्थित शिव मंदिर एवं महादेव सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के लिए संचालित दैनिक भोजन प्रसादी भंडारे ने एक वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित कर सेवा यात्रा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। यह सेवा 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी, जिसके तहत प्रतिदिन करीब 250 से 300 जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है।
मुख्य पुजारी पं. शंकर गुर्जरगौड़ ने बताया कि करीब 70 मासिक सदस्यों व अन्य दानदाताओं के सहयोग से भंडारा संचालित होता है।

No comments