Breaking News

गुरुद्वारा श्री करतारसर साहिब में 13वां तीन दिवसीय गुरमत समागम कल से

श्रीगंगानगर के हिन्दूमलकोट रोड स्थित गार्डन सिटी के गुरुद्वारा श्री करतारसर साहिब में 25 सितंबर से 13वां वार्षिक तीन दिवसीय गुरमत समागम शुरू होगा। समागम श्री गुरुनानक देव जी और माता सुलखनी जी के पावन विवाह पर्व तथा संत ईशर सिंह जी की स्मृति को समर्पित रहेगा। पहले दिन शाम 7 से 8 बजे तक कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। मुख्य सेवादार बाबा गगनदीप सिंह खालसा ने बताया कि 26 सितंबर को शाम 4 बजे गांव कालियां स्थित गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी से श्री गुरुनानक देव जी की बारात के रूप में महान नगर कीर्तन निकलेगा, जो शाम 6 बजे गुरुद्वारा श्री करतारसर साहिब पहुंचेगा।

No comments