Breaking News

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा संकल्प अभियानÓ के तहत वडनगर से वाराणसी जाने वाले दल के साथ गुरुवार को संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए युवाओं से आचरण से सेवा का संदेश देने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, हमारा काम खुद बोले। हमें सेवा का संदेश सेवा करके देना है, सेवा पर उपदेश देकर नहीं। हमारे आचरण से दिखना चाहिए कि चाहे कितनी भी बड़ी सत्ता या अधिकार मिल जाए, हमारा रास्ता हमेशा सेवा का ही रहेगा। हम 'सेवा परमो धमर्:Ó के भाव को लेकर ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यात्रा के पुण्य को लेकर एक परंपरा का जिक्र भी किया।

No comments