प्रदेश में जल्द शुरू होगी ई-पाठशाला- 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस, निर्देश जारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ई-पाठशाला कार्यक्रम इसी सत्र में शुरू होगा। इसके निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से राज्य के सभी संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/प्रारम्भिक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और समस्त पीईईओ/यूसीईईओ को दिए गए है। स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ डिजिटल माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके तहत गणित, विज्ञान, भाषाओं सहित कई विषयों की लाइव ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यार्थी घर से मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से इनसे जुड़ सकेंगे। जल्द ही ये पढ़ाई शुरू होगी।

No comments