Breaking News

जीजा के घर से पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र में भारत माला सड़क पर चक 47 एफ स्कूल के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह युवक अपने गांव से करणपुर स्थित अपने जीजा के घर से अपनी पत्नी व बेटे को लेने जा रहा था। पुलिस ने मृतक के जीजा की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार करणपुर के वार्ड नम्बर 4 निवासी जगजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरा साला गुरसेवक सिंह निवासी चक 51 एफ लालबाई बाइक पर मेरे घर अपनी पत्नी रमनदीप कौर व बेटे रवनीत सिंह को लेने आ रहा था। भारत माला रोड़ पर स्कूल के निकट गुरसेवक सिंह की बाइक पैदल जा रहे खुशदीप सिंह से टकरा गई।

No comments