मोबाइल हैक करके डेढ़ लाख रुपए की नगदी पार
श्रीगंगानगर से किशनगढ़ में मार्बल खरीदने जा रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए की नगदी निकाल ली गई। पीडि़त ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद जीरो नम्बर एफआइआर दर्ज करके सदर पुलिस थाना को जांच के लिए भेजी गई है।
पुलिस के अनुसार सरस्वतीनगर निवासी हीरालाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि वह 14 सितम्बर को मार्बल खरीदने के लिए किशनगढ़ जा रहा था। इसी दौरान मेरा मोबाइल फोन हैंक हो गया। मेरे खाते से तीन बार में 50-50 हजार करके कुल डेढ़ लाख रुपए निकल गये।

No comments