विभिन्न शिक्षक संगठनों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) द्वारा दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन हनुमानगढ़ मार्ग स्थित संगम पैलेस में किया जा रहा है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जितेन्द्र कुमार बठला, मुख्य वक्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्पत सिंह एवं सह प्रांत प्रचारक जोधपुर प्रांत राजेश ने शिक्षकों को सम्बोधित किया।
इसके अलावा राजस्थान शिक्षक संघ (आरटीए) का शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन चहल चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में किया जा रहा है।
No comments