बुजुर्ग महिला को नीचे गिरा कर कानों से सोने की बालियां लूटी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ कस्बे में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के निकट बुजुर्ग महिला को नीचे गिरा कर उसके कानों से सोने की बालियां लूट ली गई।
पुलिस ने वृद्धा के बेटे की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चक 90 जीबी निवासी बलविन्द्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां 70 वर्षीय अमरजीत कौर दोपहर अढ़ाई बजे सीओ ऑफिस के निकट सड़क से चूना फाटक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार नकाबपोश दो युवक आये।

No comments