Breaking News

जिले के दस परीक्षा केन्द्रों पर 20 को आयोजित होगी एसआई भर्ती परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 सितंबर को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम सुभाष कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने श्रीगंगानगर जिले में 10 केंद्रों पर आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिले में दो पारियों में होने वाली परीक्षा में पहली बार फेस रिकॉग्नाइजेशन और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा के लिए जिले में 5609 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं।

No comments